कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पीछे सुरेंद्र एंक्लेव कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी संदीप कुमार के परिवार पर लोहे की रॉड व लाठी- डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में पिता- पुत्र चोट लगने से घायल हो गए। पीड़ित ने हमलावरों पर दो चेन व एक मोबाइल लूट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।