परतापुर थाना क्षेत्र के बराल गांव स्थित कन्हा उपवन गौशाला में करंट लगने से कर्मचारी अंकज प्रजापति की मौत हो गई। गुस्साए परिजन एंबुलेंस में शव लेकर गौशाला पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। गौशाला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार को आर्थिक सहायता और लापरवाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।