एनवायरमेंट क्लब ने मंगलवार को विश्व वन्यजीव दिवस पर भारत माता चौक/बेगमपुल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आमजन को वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी घटती संख्या के प्रति जागरूक किया गया। क्लब टीम ने लोगों से आग्रह किया कि जंगली क्षेत्रों से गुजरते समय चलते वाहन से कुछ भी बाहर न फेंकें। ऐसा करने पर वन्यजीवों को लगता है कि उनके खाने के लिए कुछ फेंका गया है। जैसे ही वे सड़क पर आते हैं, तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर लगने के कारण उनकी मौत हो जाती है।