श्रीजी नाट्य वाटिका ने मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाए और मस्ती की। अवनी, आयुषी, संगीता, अपेक्षा और तमन्ना आदि बच्चे उपस्थित रहे। नाट्य वाटिका की डायरेक्टर अनुराधा शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।