मेरठ सड़कों पर लगातार बढ़ती ई रिक्शा की संख्या से शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे ही गोला कुआं इलाके में भी ई रिक्शा का चक्का जाम हो गया, जिसमें कई वाहन फंसे खड़े रहे। पूरे जाम में ज्यादातर ई रिक्शा ही नजर आ रहे हैं, जिनके चालकों ने अपने रिक्शा को पहले निकालने की होड़ में बीच सड़क पर ही फंसा दिया। उधर काफी देर लगे रहे जाम के बीच ट्रैफिक पुलिस नदारद रही।