विभिन्न योजनाओं में मेडा की ओर से निकाले गए 78 ईडब्लूएस प्लॉट के लिए सोमवार को भामाशाह पार्क में वीडियोग्राफी के साथ ड्रा शुरू हो गया। ईडब्ल्यूएस प्लॉट के सापेक्ष 1537 आवेदन हुए, जबकि अन्य योजनाओं के 490 प्लॉट के लिए 3680 लोगों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में 568 प्लॉट के लिए 5217 लोगों ने आवेदन किए हैं।