फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना तहसील समाधान दिवस में डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

मेरठ के मवाना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान जमीन की डोल काटने, राशन कम मिलने और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें