फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु पूर्णिमा की आध्यात्मिक महिमा को जन-जन तक पहुंचाना और गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा और समर्पण अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मज्ञानी वेदपाठियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। वक्ताओं ने गुरु के मार्गदर्शन को आत्मज्ञान, आत्मपरिवर्तन और मोक्ष का आधार बताते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें