मेरठ वृक्षारोपण महाभियान 2025 के तहत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरदार वल्लभभाई कृषि विश्विद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया। उन्होंने मेरठ के जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्ष लगाया और उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वृक्ष लगाने के बाद उसको पानी भी दिया और ये भी कहा कि उसको वो दोबारा आकर देखेंगे कि पौधे का कैसा संरक्षण किया गया है।