हाईवे स्थित सुशांत सिटी निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसंचालक अमित कुमार अग्रवाल के बेटे राघव अग्रवाल की शादी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य कई नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा मौजूद रहे।