फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यदु होटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन खिलाड़ियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

डिंपल सिरोही Updated Fri, 02 Jan 2026 02:40 PM IST

गढ़ रोड स्थित यदु होटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जापान से आए ग्रैंड मास्टर एकियो ताकहाशी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैंप में नेपाल, यूनाइटेड किंगडम (यूके) सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने कराटे का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजकों के अनुसार इस तरह के शिविर खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के साथ-साथ उनकी तकनीकी क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें