फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, 12 वर्षों के कार्यकाल पर हुआ मंथन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शामिल हुए। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आधारभूत ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना तथा डिजिटल इंडिया अभियान जैसी पहलों से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें