मेरठ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सिविल डिफेंस के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएन इंटर कॉलेज, घंटाघर रेलवे रोड पर शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों की परख करना तथा आम नागरिकों को सतर्क रहने और स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के प्रति जागरूक करना है। मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न कर यह अभ्यास किया जाएगा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन, सिविल डिफेंस और आमजन किस प्रकार तालमेल बनाकर काम करते हैं।