भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को एनएच-58 बाईपास स्थित इवारा रिसॉर्ट्स पहुंचे। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने स्वागत किया।