मेरठ। अग्र चेतना परिषद की नव संवत्सर की प्रथम सभा चेंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज के सामने धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज की आरती से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने की, जबकि सचिव रीना सिंगला ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोषाध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश जी की स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसमें कुबेर के घमंड का प्रसंग दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में कनिका, विनीता, शिप्रा और स्वामी ने भाग लिया। इसके बाद रक्तबीज संहार पर आधारित महादेवी के विकराल रूप की प्रस्तुति दी गई, जिसमें निशा, सोनीका, रितु, मीनू और मिनी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान परिषद की नई टीम की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में अलका गुप्ता, अंजू, रमा, प्रतिभा, प्रभा, नीलम और निर्मल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।