मेरठ कॉलेज के बीएड विभाग के सेमिनार हाल में इग्नू की ओर से संचालित 12 दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षणिक नवाचार, शिक्षण पद्धतियों और अकादमिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कार्यशाला को शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।