मेरठ। हस्तिनापुर के मालीपुर स्थित गोशाला में निराश्रित गोवंश के उपचार और सेवा के लिए बनाए गए गो सेवा हॉस्पिटल और दो बड़े टीन शेड का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर उद्घाटन किया और गोवंश की सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर उन्होंने हस्तिनापुर में मालीपुर गो आश्रय स्थल की शुरुआत कराई थी। इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई थी। गोवंश की देखभाल के लिए केयरटेकर नियुक्त किए गए, जिनके खर्च की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने समय-समय पर गोशाला में आर्थिक सहयोग देने के साथ ही भूसे की व्यवस्था में भी मदद की।