मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में राजेंद्रपुरम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने रखे ड्रम में चारा खा रहे सांड ने सड़क से गुजर रहे कृपाल सिंह(85) पर अचानक हमला कर हवा में उछाल दिया। सींग लगने से उनकी आतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया है।