फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत, हत्या का आरोप लगा लोगों ने लगाया जाम

डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Sep 2024 05:51 PM IST

शामली जनपद के जलालाबाद में सहकारी समिति हसनपुर लुहारी में चौकीदार ऋषभ का शव समिति के कमरे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को थानाभवन - चरथावल मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। क्षेत्र के गांव मारूखेड़ी निवासी ऋषभ उर्फ टप्पू पुत्र योगेंद्र (23) हसनपुर लुहारी गाँव की सहकारी समिति में रात को चौकीदार की नौकरी करता था। सोमवार की बीती रात करीब आठ बजे ऋषभ अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। लेकिन सुबह आठ बजे तक भी वह वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन चिंतित हुए और समिति में जाकर देखा तो ऋषभ का कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद लोगों ने खिड़की तोड़ी तो अंदर ऋषभ का शव पड़ा मिला। युवक की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा करते हुए शव को उठाने से साफ इंकार कर दिया। काफी समय तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने शव को समिति से उठाकर कादरगढ़ स्थित चरथावल मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंची और पांच घंटे में खुलासा करने का आश्वासन दिया। मगर ग्रामीण शव उठाने को तेयार नहीं हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें