मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर की सदस्याओं ने अधिष्ठापन सभा का आयोजन गढ़ रोड के होटल हार्मनी में किया, जिसकी अध्यक्षा नीलिमा सिंह को और सेक्रेटरी शालीनी गोयल को चुना गया। संगीता सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि क्लब प्रार्थना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने जमकर मस्ती की।