फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व विधायक संगीत सोम ने की शांति की अपील, कहा...मछली प्रकरण के बहाने विवाद फैलाने की साजिश

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 08:34 PM IST

मेरठ। सरधना के सलावा गांव में हाल ही में हुई घटना के बाद बुधवार शाम को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि गांव सलावा में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। यह सब एक नियोजित साजिश लगती है। श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं और ऐसे में मछली प्रकरण के नाम पर जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई नहीं होती, तो वह खुद अधिकारियों से इस मुद्दे पर वार्ता करेंगे। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ताकि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संगीत सोम ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है। ऐसे में सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए और प्रशासन को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने जिले में हाल ही में हुए भूनी टोल प्रकरण और अन्य मामलों में अधिकारियों की शिथिलता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली घटनाओं में अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण ही एसपी देहात का स्थानांतरण किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें