मेरठ में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वेस्टर्न रोड पर लकड़ी के गोदाम में अचानक से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची है आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।