फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कटान रोकने के लिए डीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

मेरठ। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। बारिश के पानी से कस्बे के मध्य गंग नहर के पास सड़क किनारे का एक हिस्सा कट जाने से मुख्य मार्ग पर भी खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को कटान को रोकने के लिए हस्तिनापुर नगर पंचायत की ओर से कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद काम रोक दिया गया था। रविवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को एसडीएम संतोष कुमार ने मध्य गंग नहर के किनारे हुए कटान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण कटान बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें