फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पैसों के लेनदेन में हुई थी कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, शराब की बोतल ने खोला राज

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के कुराली बस अड्डे पर 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश शर्मा उर्फ भोलू की हत्या का बुधवार को खुलासा कर दिया। कन्फेक्शनरी संचालक की हत्या उसी के गांव के दो आरोपी हर्ष और आशीष ने पिस्टल से गोली मारकर की थी। कन्फेक्शनरी संचालक के आशीष और हर्ष पर 18 हजार रूपये उधार थे। कन्फेक्शनरी संचालक ने आरोपियों से अपने पैसों की मांग की थी। दुकान में मिली खाली शराब की बोतल ने घटना का राज खोला। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 18 अप्रैल की रात कन्फेक्शनरी संचालक नरेश उर्फ भोलू का गोली लगा शव उन्हीं की दुकान में बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस जांच में सामने आया की दुकान के अंदर शराब के तीन खाली गिलास व एक अंग्रेजी की बोतल खाली पड़ी हुई थी। पुलिस में बोतल को घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर स्थित ठेके पर स्कैन कराया था। यहां उन्हें पता चला कि शराब की बोतल इस ठेके से खरीदी गई थी। पुलिस ने ठेके व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें कन्फेक्शनरी संचालक के साथ आरोपी हर्ष और आशीष दिखाई दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात उन्होंने दुकान के अंदर बैठकर कन्फेक्शनरी संचालक के साथ शराब की थी नरेश ने आरोपियों से अपने पैसों वापस करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों की कन्फेक्शनरी संचालक से मारपीट हो गई थी। आशीष ने पिस्टल निकाल कर कन्फेक्शनरी संचालक को गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली। एसपी देहात का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें