मेरठ। गुरुवार को बीएसएनएल कार्यालय, मेरठ मे मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल की नई फाइबर योजनाओं तथा स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की गई। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।