मेरठ। सरस्वती लोक दिल्ली रोड स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में श्री सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ सहित श्री राम कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित भुवन शास्त्री के मुख से कथा सुनने मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा व अन्य लोग पहुंचे।