सहारनपुर। नागल के गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर भिक्कनपुर मोड़ के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते घायल हो जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बाइक सवार थाना देवबंद के गांव बरौली का रहने वाला प्रमोद है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस सवारी लेकर सहारनपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक बस का अगला टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी और गड्ढे में फस गई । बताया जा रहा है कि बस में करीब 25 सवारी बैठी थी। गमीनत रही किसी सवारी को चोट नहीं आई। इसी दौरान नागल से देवबंद जा रहा बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि घटना की कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।