फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ई-रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे धरने में पहुंचे बागपत सांसद राजकुमार सांगवान

मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री संबंधी जारी किए गए आदेशों के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन लगातार 15वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए पूर्ण तालाबंदी कर दी है। इस आंदोलन को जनसमर्थन भी मिल रहा है। बृहस्पतिवार को धरने पर सांसद राजकुमार सांगवान पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की समस्याओं को सुना और कहा कि वह स्वयं मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य और एक अधिवक्ता होने के नाते उनकी पीड़ा को समझते हैं। सांसद ने जोर दिया कि विरोध प्रदर्शन शालीनता की सीमा के भीतर होना चाहिए, ताकि सरकार पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि वे उनकी मांगों को निश्चित रूप से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उन्हें इस विषय में सोच-समझकर उचित निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता संजय गुप्ता, विनोद राणा, चौधरी वसीम, नवीन शर्मा, राजेश सिंघल, मनोज गुप्ता, संजय कटारिया, जीपी सलोनिया, शकील चौहान, मनोज कुराली, सुधीर मलिक, योगेंद्र चंचल, राघव शर्मा, हरीश मलिक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें