फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एसीएम कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते चपरासी गिरफ्तार

मेरठ में एसीएम फोर्थ कार्यालय में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर चपरासी रणवीर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के नाम पर रणवीर ने पीड़ित से पैसे की मांग की थी। पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से इसकी शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को एंटी करप्शन टीम सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें