मेरठ के राम सहाय इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘अखंड भारत संकल्प’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रचारक विनोद भारती ने छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, एकता और सांस्कृतिक गौरव पर जोर दिया। विनोद भारती ने कहा कि अखंड भारत का संकल्प केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्रों से देशहित में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी, सुरेश चंद पांडे सहित अनेक शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। सभी ने इस कार्यशाला के संदेश को आत्मसात करने और समाज में फैलाने का संकल्प लिया।