फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छुट्टी के बाद स्कूलों में अधिकारियों ने किया बच्चों को दुलार, कमिश्नर ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Mon, 01 Jul 2024 07:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

मेरठ में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार के निर्देश पर सभी अधिकारी जिले भर के स्कूलों में पहुंचे। पहले दिन गुब्बारे और रंगोलियों से सजाए गए स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर व फूलों से स्वागत किया गया। अधिकारियों ने जहां बच्चों को व्यक्ति विशेष बनने के टिप्स दिए वहीं शिक्षित होकर देश की सेवा करने का संदेश दिया। ढोल नगाड़ों से स्कूल परिसर गूंज उठा। सोमवार को दिन निकलते ही मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, बीएसए आशा चौधरी नई बस्ती लल्लापुर प्राथमिक स्कूल में पहुंची। स्कूल के शिक्षकों ने जहां अधिकारी व बच्चों के स्वागत में स्कूलों को सजाया हुआ था वहीं स्वागत के लिए ढोल नगाड़े भी बजवाए हुए थे। मंडलयुक्त समेत सभी अधिकारियों ने स्कूल में आने वाले प्रत्येक बच्चे को तिलक किया और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। अधिकारियों की तरफ से दुलार पाकर बच्चे गदगद हो गए। अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षण ग्रहण करके देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतिदिन स्कूल आने की सलाह दी। शिक्षक व शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वह बच्चों के नवीन नामांकन के लिए घर-घर जाकर संपर्क करें। सहयोग के लिए स्वयं सहायता समूह, स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क करने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें