फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ के हस्तिनापुर में सपा नेता बताकर लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख ठगे

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगोें से खुद को बैंककर्मी व सपा नेता बताने वाले आरोपी लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी के सपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। पीड़ितोें ने एसएसपी से शिकायत की है।  सलाहपुर गांव निवासी तनवीर राजपूत, दिलशाद और पूठ गांव निवासी शाहनवाज बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। तनवीर ने बताया कि खिवाई गांव के रहने वाले आरोपी खुद को बैक का कर्मचारी और सपा नेता बताया है।  आरोपी ने तनवीर को 50 लाख रुपये का बिजनेस लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसकी एवज में ढाई लाख नकदी और ढाई लाख रुपए कुल पांच लाख बैंक खाते में हस्तांतरित कराए गए। वहीं, शाहनवाज से रोपी ने मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी की।  दिलशाद को 15 लाख का लोन दिलाने के लिए उससे 1.20 लाख की ठगी की गई। पीड़ितों का आरोप है कि तीनों में से किसी का लोन नहीं कराया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी खुद को सपा नेता बताते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाने में कई बार शिकायत के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी देहात को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें