फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महृषि कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

बागपत। महृषि कश्यप जयंती पर क्षेत्र में रविवार को जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। बामनौली गांव में मनमोहक झांकियों,बैंड बाजो तथा डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में महृषि के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। बामनौली गांव में रविवार को कश्यप चौपाल पर हवन का आयोजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कश्यप चौपाल से शुरू होकर कश्यप मौहल्ला, धोबी वाला मौहल्ला,भेड़िया फैक्ट्री,उपरला हेर, तरला हेर,ठाकुर द्वारा मंदिर मार्ग, हरिजन मौहल्ला,ठाकुर द्वारा मार्ग होती हुई वापस कश्यप  चौपाल पर पहुंच कर समापन हुई। इस मौके पर भगवान गणेश,शिव पार्वती, राधा कृष्ण,महृषि कश्यप आदि मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर सूरजवीर,सरवन रविन्द्र, राजपाल,सतसिह,सुरेंद्र सिंह विपिन आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर दोघट पुलिस मौजूद रही। इसके अलावा पुसार,तवेलागढ़ी, दोघट,टीकरी,हिम्मतपुर सूजती आदि गांवो में भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण कराया गया। इस मौके पर हरीश कुमार, अंकित, ओमवीर, इंद्र, महक सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें