मेरठ। संयुक्त मेला नौचंदी के तत्वावधान में गुरूवार को जलसा सीरत उन नबी व मुल्क की आजादी में हिंदु मुसलामानों का योगदान व नात और तकरीर के मुकाबले तथा मौजूदा हालात पर एक जलसा पटेल मंडप में आयोजित हुआ, जिसमें सरपरस्ती काजी जैनुरराशिदीन सिददीकी ने की तथा अध्यक्षता जैनुलसालेकिन सिददीकी शहर काजी ने की। संचालन कारी सलमान कासमी और हाजी शीराज रहमान व साबिर खान ने किया।