मेरठ। श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर हजारी की प्याऊ पर मंगलवार को एकादशी के शुभ अवसर पर टेक चंद द्वारा ज्योति प्रज्वलितकर कर बाबा का कीर्तन का आरंभ किया गया। तथा अनिल गोयल ने भक्तों की मनोकामना हेतु 'लहरा दे लहरा दे बाबा मोर छड़ी लेहरा दे, भजन द्वारा अर्जी लगाई और 'सब झूमो नाचो गाओ नया साल आने वाला है, भजन गायक कार्तिक पंडित ने बाबा का आह्वान किया 'चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है, भजनों से बाबा को मनाया। इस अवसर पर अनिल गोयल पंडित मुकेश पाण्डेय प्रवेश श्यामा कोहली अंकित बंसल दीपक कुमार रवि कुमार उपस्थित रहे।