मेरठ में एक स्पोर्ट्स के सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नौचंदी थानाक्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में बनी इस स्पोर्ट्स फैक्ट्री में ट्रैक-सूट बनाए जाते हैं। रिहायशी इलाका होने की वजह से पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के घर खाली करा दिए हैं।