मेरठ में साइबर सेल और ब्रहमपुरी पुलिस ने फर्जी एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 400 से अधिक फर्जी आईडी पर सिम और फर्जी एक्सचेंज की मशीनें मिली हैं। इस फर्जी एक्सचेंज का नेटवर्क चेन्नई दिल्ली और अन्य कई राज्यों में जुड़ा है।