फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कुख्यात गैंगेस्टर विनय त्यागी पर थे 57 मुकदमे दर्ज, मेरठ में होगा अंतिम संस्कार

विनय त्यागी का अंतिम संस्कार मेरठ में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान उस पर जानलेवा हमला हुआ था, जहां बदमाशों ने पुलिस कस्टडी के बीच ही उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विनय त्यागी मेरठ में ही पला-बढ़ा था और उसका आपराधिक नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 57 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिससे वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। गैंगस्टर विनय त्यागी का पारिवारिक background भी चर्चा में रहा है। उसके पिता एक मेडिकल कॉलेज में सुप्रेडेंडेंट के पद पर रह चुके हैं, जबकि उसकी पत्नी खाईखेड़ा गांव की प्रधान है। घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें