मुहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट और स्टेशन के बीच इंजन की चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक रेल लाइन पार कर रहा था। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रोडवेज निवासी धीरज गुप्ता पुत्र अरुण की रोडवेज पर कपड़ा की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान पर बैठा और दोस्तों के साथ खेलने भी गया। रविवार की शाम लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास लाइन पार कर रहा था। इस बीच मऊ की तरफ से आ रहे इंजन की चपेट में आ गया। इंजन के एंगल में फंसकर लगभग 100 मीटर घिसता चला गया, जिससे शव क्षत विक्षत व हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान किया। जानकारी पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ो की भीड़ जुट गई।स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी को दिया। समाचार दिए जाने तक जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।