मऊ जंक्शन पर शुक्रवार की रात 11.30 बजे प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचा। इस दौरान गोरखपुर से झूसी प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन में पहले से ही यात्रियों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। इसके कारण बाहर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने दरवाजा खोलने की बात कही लेकिन ट्रेन के किसी भी डिब्बे के दरवाजे को नहीं खोला जा सका। वही जीआरपी मूकदर्शक बनी रही ।इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आक्रोशित लोगों को जीआरपी ने डंडा पटक कर वहां से हटाया। वहीं जीआरपी के रवैया से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई मऊ जंक्शन पर एक भी यात्री कुंभ स्पेशल ट्रेन पर नहीं चढ़ सका इसके बाद बहुत से यात्रियों को निराश होकर वापस घर जाना पड़ा।