फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में सिर्फ कागजों में लगी लाइट धरातल पर अंधेरा, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 06:14 PM IST

नगर पालिका में अव्यवस्था व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा को संबोधित ज्ञापन कर अधीक्षक संतोष कुमार को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जलजमाव, प्राकृतिक निकास के अभाव, नाला निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट कार्यों में लापरवाही किया गया है। विभिन्न वार्डों में फैली बदहाली, नगर पालिका की उदासीन कार्यप्रणाली है। जलजमाव से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियाँ फैल रही हैं और आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। नाला निर्माण कार्यों को घटिया सामग्री से होने से कही धंस गई है और कही टूट गया है। स्ट्रीट लाइट के नाम पर कागज़ों में कार्य दिखाकर जमीनी स्तर पर लाइट न लगाए जाने और लंबे समय से खराब पड़े रहने का आरोप लगाते हुए जनधन की बर्बादी बताया। प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका चेयरमैन के खिलाफ भी नारेबाज़ी की गई। प्रदर्शन में अविनाश सिंह लाला, नूरजहां, हैदर अली, खुर्शीद अख्तर, मो. दानिश, ज़रीना खातून, अज़ाज़ अहमद, मुख़्तार अहमद, मो. अल्तमश, मो. सलीम, मो. शारिक, मुशारीफ, केशरी देवी, रीता चौहान, सैरून निशा, रिज़वाना खातून, मज़हर अली, जयफ्रून निशा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें