फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर निकाली शांति सद्भावना पदयात्रा

मऊ में सभ्य भारत मिशन और संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शांति सद्भावना पदयात्रा निकाली गई।नगर के रोडवेज से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।नगर के सहादतपुरा,ग़ाज़ीपुर तिराहा होते हुए पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलेक्ट्रेट पर लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद मूर्ति ने कहा कि हमारे देश को भ्रष्टाचार और बुराईयों से आजाद कराने के लिए आज महात्मा गांधी के विचारों की और उस रास्ते पर चलने की नितांत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगो ने अपनी सहभागिता की। इस दौरान राजेंद्र अग्रवाल,एकबाल अहमद अंसारी,अल्तमश अंसारी ,निशा यादव ,आसिफ अंसारी,विद्या मौर्या ,बृकेश यादव,शिवनारायण साहनी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें