पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थानीय थाना क्षेत्र के प्वांइट नंबर 274.2 याकूबपुर में बृहस्पतिवार की सुबह चालक को झपकी आने से ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना निवासी चालक सुरेश यादव (37) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम में घायल चालक को रानीपुर सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।