इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में 'वीमेन अगेंस्ट वायलेंस' कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के पुरानी तहसील स्थित एक स्कूल परिसर से सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया। मीना ने कहा कि हमने इस दिन को ऑरेंज डे के रूप में भी मनाया। सभी सदस्यों ने ऑरेंज रंग के परिधान धारण किए। ऑरेंज रंग महिलाओं की शक्ति, साहस और सामर्थ्य का प्रतीक है। इस आयोजन ने महिला एकता, जागरूकता और सशक्तीकरण का प्रभावी संदेश समाज में दिया। जो इसे एक अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायक पहल है। क्लब में वरिष्ठ सदस्य कंचन तिवारी, सेक्रेटरी डॉ. अंजुला द्विवेदी, एडिटर ऋतु अग्रवाल, मीना श्रीवास्तव, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. रुचिका मिश्रा, सुनीता खंडेलवाल, विनीता पांडे, शिवा अग्रवाल और शिल्पी अग्रवाल की उपस्थित रहीं।