जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तर्ज पर 50-50 ओवरों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय, जिससे किकेट प्रेमियों में काफी उत्साह रहा। प्रतियोगिता के सुपरसिक्स के पहले मैंच में वेदांत क्रिकेट एकेडमी के कप्तान राघव की ताबड़तोड़ 107 रनों की नाबाद पारी के आगे अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर की टीम धराशायी हो गई। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर चल रहे पूर्वाचल 50-50 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सुपर सिक्स मुकाबलले का पहला मैंच वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ और अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर के बीच खेला गया। जिसमें अजंता क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांत क्रिकेट एकेडमी टीम कि शुरुआत सही रही। पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई ।निर्धारित 50 ओवर में टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर टीम ने 319 रन बनाया।जिसमें कप्तान राघव के 107 रन की ताबातोड नाबाद पारी के साथ संगम श्रीवास्तव ने 56 रन और सत्यम पांडेय ने 41रन बनाए। वहीं अजंता क्रिकेट क्लब टीम के गेंदबाज आदित्य को 2 तो विजय और शाहिल को 1-1 विकेट मिला। 320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता की शुरुआत बेहद खराब रही मात्र 1 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिर गया। पूरी टीम मात्र 195 रन पर ही सिमट गयी। जिसमें आरिफ ने37 रन , आदित्य ने 22 रन और साहिल ने 30 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी विकेट पर ज़्यादा देर तक नहीं टिका। गेंदबाजी में वेदांत क्रिकेट एकेडमी के प्रवीण 5 विकेट और राघव ने 2विकेट लिए। जबकि प्रिंस और यश ने 1-1 विकेट लिया। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता सुंदरम दूबे ने बताया की इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ-मऊ और मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गाजीपुर का आभार व्यक्त किया। मैन आफ द मैच बनें राघव : मैच के मैन ऑफ द मैच वेंदात क्रिकेट एकेडमी के कप्तान राघव रहे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन बनाये। साथ ही गेंदबाजी में दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।