यूजीसी के नए रेगुलेशन के समर्थन में एससी, एसटी, ओबीसी के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में चक्रमण कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रस्तावित नए रेगुलेशन के समर्थन में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए समर्थन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने यूजीसी बिल लागू करो, लागू करो” के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित उपजिलाधिकारी न्यायिक सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश ने कहा कि यूजीसी कानून से अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों की रक्षा होगी। यदि इन नियमों को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंत्री जय हिंद ने कहा कि यूजीसी का नया रेगुलेशन व्यापक परामर्श के अनुसार बनाया गया है, जो पूरी तरह संतुलित है। इससे समाज के निचले पायदान के लोगों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करेगा। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री राजेश सोनकर, महेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश, सुनील कुमार, अतुल शर्मा, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार, कैलाश नाथ बाबूलाल, बृजेश चक्रवर्ती, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र, शाहबुद्दीन, इरफान, अशोक चौहान, अतुल प्रताप यादव आदि शामिल थे।