फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, अप्रिय स्थिति से बचने के गुर बताए गए

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को काठतराव स्थित एसवी चिल्ड्रेन स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रामपुर थाने की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर शिखा मिश्रा ने यह गुर छात्राओं को दिए। अमर उजाला फाउंडेशन से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान शिखा मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति आने पर डरें नहीं बल्कि शांत रहकर डटकर उसका मुकाबला करें। आत्म रक्षा के गुरों को सीख कर ना केवल हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके सामने अप्रिय स्थिति नहीं आएगी। लड़कियां यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मदेशिया ने कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को वार्म अप करवा कर की गई। इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से कमजोर ना पड़ने की सलाह दी गई। शिखा ने छात्राओं को बताया कि हर अपराधी या असामाजिक तत्व के कमजोर अंगों पर वार करके अपनी रक्षा की जा सकती है। किसी मनचले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसके संवेदनशील अंगों पर प्रहार कर उस पर हावी हुआ जा सकता है। साथ ही छात्राओं को यह जानकारी दी गई कि पैनिक होंगे तो दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शैलेष यादव, प्रिंसिपल रविशंकर दुबे, आलोक वर्मा,देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें