मऊ में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में पुलिस लाइन में होली त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के उपलक्ष्य में बड़ा खाना का आयोजन किया गया।इसमें जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों और रिक्रूटआरक्षियों के साथ एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने भोजन किया।एसपी ने अपने संबोधन में होली त्योहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।