मऊ जिले का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे इसके लिए सजग रहने की जरूरत है। यह बात नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा सदस्य स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।