फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया रक्तदान, फिर संभाली जिले में बिजली आपूर्ति की कमान

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 03:49 PM IST

रविवार को बिजली निगम द्वारा सहादतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर में 13 बिजली कर्मियों ने थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया।बिजली कर्मियों ने ब्लड डोनेट करने के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद बिजली आपूर्ति बेहतर रहें उसके लिए बिना आराम किए फील्ड पर निकलकर अपनी ड्यूटी भी पूरा की। थैलेसिमिया बच्चों के लिए अग्रणी एक समाजिक संस्था के सदस्य रवि खुशवानी ने बताया कि रविवार को यह पुनित अभियान का नेतृत्व एसडीओ कोपागंज अमित कुमार और एसडीओ टाउन मऊ कमलेश कुमार श्रीवास्तव में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया। इस दौरान बीमार बच्चों को निर्बाध रूप से ब्लड मिल सकें उसके लिए अवर अभियंता राजा राम वर्मा, उत्सव पाण्डेय (लाइनमैन), राहुल यादव (लाइनमैन), प्रियनंदन सिंह (लाइनमैन), मोहम्मद असलम (लाइनमैन), संतोष यादव (लाइनमैन), अभिषेक कुमार (लाइनमैन), मंजर कमाल (लाइनमैन), राजकुमार (लाइनमैन),मुकेश कुमार शर्मा (मीटर सुपरवाइज़र), मुकेश (टी.जी.-2), अमित राजभर (टी.जी.-2), निखिल सिंह (मिंटू सिंह) स्टाफ ने अपना ब्लड डोनेट किया। साथ ही राघवेंद्र कुमार राय (स्टाफ), अभिषे कुमार राय (स्टाफ), अभिषेक यादव (स्टाफ), अमित कुमार (स्टाफ), अतुल कुमार सिंह (स्टाफ), अरुण कुमार शर्मा (स्टाफ) तथा रविश राज यादव (ओ.ए.) ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश (एक्सईएन घोसी) और धनेन्द्र कुमार सिंह (एक्सईएन, ईडीडी-2 मऊ)ने अपने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।इस मौके पर थैलेसीमिया ग्रुप के सक्रिय सदस्य दिलीप कुमार पांडेय, राफे अंसारी, खालिद मुस्तफा और अजर फैजी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें